घाटमपुर: घाटमपुर स्थित नेयवेली पावर प्लांट की पहली यूनिट से नए वर्ष से शुरू होगा बिजली उत्पादन
घाटमपुर यमुना तटवर्ती स्थित नेयवेली पावर प्लांट में पहली यूनिट यानी 660 मेगावाट बिजली उत्पादन नए वर्ष से शुरू हो जाएगा। यहां पर शेष दो यूनिटों का निर्माण कार्य जारी है। मार्च 2026 तक तीनों यूनिट चालू होने की उम्मीद है। प्लांट के सीईओ संतोष एस ने गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी दी कि पावर प्लांट की लागत लगभग 10 वर्ष में निकल आएगी।