कोडरमा घाटी में टवेरा दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग गंभीर घायल
कोडरमा। कोडरमा घाटी में बुधवार 12 बजे को एक टवेरा वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान विमला देवी (55 वर्ष), संजय प्रसाद (55 वर्ष) और रामप्रवेश प्रसाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Koderma, Kodarma | Jul 1, 2026