रायबरेली: मलिकमऊ के पास फास्ट फूड संचालक को दबंगों ने दारू का पैसा ना देने पर बेरहमी से पीटा, थाने में की गई शिकायत
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,मलिकमऊ में फास्ट फूड संचालक दुकानदार को,शुक्रवार की रात को दबंगों ने,दारू का पैसा ना देने पर,बेरहमी से पीट दिया,दुकानदार ने शनिवार को थाने पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है।और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।थाने की पुलिस ने बताया कि,मारपीट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।और आगे की कार्रवाई की जा रही है।