रायबरेली: सिविल लाइन ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने 2 स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, एक स्कूटी समेत सवार नीचे गिरा
शहर कोतवाली के,सिविल लाइन ओवर ब्रिज पर,शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया,जिसमें एक स्कूटी सवार स्कूटी ब्रिज के नीचे गिर गया,घटना की जानकारी पर पहुंचे,शहर कोतवाल राजेश सिंह ने,दोनों घायलों को इलाज के लिए,जिला अस्पताल पहुंचाया यहां भर्ती कर,दोनो का इलाज किया जा रहा है। उसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है।