बांसगांव: सेनुआपार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर, चालक मौके से फरार
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेनुआपार गांव के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।