खलारी: हुटाप पंचायत के भैंसा दोईन ग्राम में झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा, केंद्र सरकार पर बोला हमला
Khelari, Ranchi | Feb 26, 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी के द्वारा हुटाप पंचायत के भैंसा दोईन ग्राम में प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान अनिल पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों के द्वारा हेमंत सोरेन को साजिश के तहत प्रताड़ित कर रही है। इसी साजिश के तहत पूर्व सीएम को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की योजनाएं केंद्र सरकार को रास नहीं आईं।