बीकानेर: मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में फिर चाकूबाजी की घटना, युवक पर हमला कर अस्पताल में भर्ती किया गया
बीकानेर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। मामला मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र का है, जहां आदिल नामक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हमला करने वाले आरोपियों की पहचान न