नीम का थाना: नीमकाथाना जिला स्टेडियम में होगा पहली बार झंडारोहण जिला प्रशासन जुटा तैयारियों मे दिया अंतिम रूप
नीमकाथाना के जिला स्टेडियम में 15 अगस्त को पहली बार झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन नगर परिषद एवं स्कुली छात्र छात्राओं ने मंगलवार को जिला स्टेडियम में पुर्वाभ्यास किया। परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को जिला स्टेडियम में पुलिस एनसीसी स्काउट्स द्वारा पुर्वाभ्यास किया गया।