नीम का थाना: नीम का थाना के दाऊं धाम के समीप अज्ञात ओवरलोड वाहन की टक्कर से पैंथर की हुई मौत
नीमकाथाना अज्ञात वाहन की टक्कर से दाऊ धाम शिवनगर की ढाणी के पास पैंथर की मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने पैंथर के शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के चलते जंगली जानवर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है।