बक्सर: जासो रोड विष्णुपुरी मोहल्ला में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसडीपीओ ने कहा- मामले की जांच जारी
Buxar, Buxar | May 30, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जासो रोड स्थित शिव मंदिर के समीप विष्णुपुरी मोहल्ला वार्ड संख्या-33 में पुलिस ने एक निजी मकान में कथित रूप से संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इस मामले में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय का बयान सामने आया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने व तथ्यों के सत्यापन के बाद ही पुलिस बयान देगी।