बिजावर: केन-बेतवा परियोजना पर अमित भटनागर का बयान, कहा- संघर्ष जारी रहेगा, अंतिम व्यक्ति को मिलेगा न्याय
केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर अमित भटनागर ने रविवार शाम करीब 5 बजे वीडियो जारी कर कहा कि आंदोलन और संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जो घटनाक्रम हुआ, उसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी। उनका उद्देश्य केवल अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। बयान के बाद परियोजना को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है।