जमुई: अमरथ गांव में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान घर टूटने पर पड़ोसियों ने चार लोगों को मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Jul 27, 2026 अमरथ गांव में पइन पर स्थाई व अस्थाई निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले हटाने को लेकर दबंगों ने रविवार की देर रात 10:00 बजे एक ही परिवार के चार लोगों को मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।