टिकारी: टिकारी के महमन्ना में तेजस्वी यादव भईया मुसहर संघ के झुम्मर कार्यक्रम में होंगे शामिल
Tikari, Gaya | Sep 5, 2026 टिकारी प्रखंड के महमन्ना में रविवार दोपहर भुइया मुसहर संघ के तत्वावधान में झुम्मर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे। जिसको लेकर भारी भीड़ के इकट्ठा होने की संभावना है। शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण राजद के वरिष्ठ नेता द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में राजद नेता कार्यकर्ता जुटे हुए है।