मैनपुरी: देवपुरा में परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली क्षेत्र के देवपुरा में युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो मंगलवार की सुबह वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित अर्जुन का उसके परिवार से विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत की भी पीड़ित ने एसपी कार्यालय में की थी। जिस बात से नाराज हो कर परिजनों ने मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।