बालाघाट: ग्राम नेवरगाँव (रोशना) में 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
ग्राम नेवरगाँव (रोशना) के विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत जिला पंचायत निधि से 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे द्वारा मंगलवार लगभग प्रातः 9 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे