झुंझुनू: आयुर्वेद विभाग ने मनाया धन्वंतरि जयंती समारोह, चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों का भी हुआ सम्मान
झुंझुनू मुख्यालय पर मंगलवार को 11 बजे आयुर्वेद विभाग ने जिला स्तरीय धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन किया, आयुर्वेद विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि आज भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना करने के बाद जिले के चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों का सम्मान किया है जिन्होंने आयुर्वेद विभाग में उत्कृष्ट कार्य किया है, और आमजन को भी जागरूक किया।