झुंझुनू: चुनावी सभा में शामिल होने पर कर्मचारी के निलंबन का मामला, ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
चुनावी सभा में शामिल होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के वरिष्ठ सहायक रवि दीवान मेघवाल को निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में सारी गाँव के लोगों ने सोमवार दोपहर को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कर्मचारी को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रवि को रंजिश के तहत फंसाया गया है। उसका सभा से कोई लेना देना नहीं था।