झुंझुनू: जिला परिषद सर्कल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
सोमवार सुबह 9:00 बजे के आसपास झुंझुनू जिला परिषद सर्कल के पास रोडवेज ड्राइवर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था, रोडवेज ड्राइवर ने सर्किल पर तेज गति से बस को चलाते हुए चूरू रोड पर आने की कोशिश की और असंतुलित होकर डिवाइडर से रोडवेज बस टकरा गई,गनीमत रही के कोई आसपास मौजूद नहीं था डिवाइडर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई और रोडवेज के आगे का हिस्सा।