झुंझुनू: चूरू रोड़ पर सम्राट होटल के नजदीक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे युवक को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार सदर पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि चूरू रोड़ पर सम्राट होटल के पास एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध घूम रहा है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया।