दरभंगा: पैट 2023 नामांकन में जेआरएफ 2023 को शामिल न करने पर एलएनएमयू कुलपति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया
मिथिला वि वि मे आयोजित PAT 2023 के नामांकन में जे आर एफ दिसंबर 2023 को शामिल नहीं करने के खिलाफ आज नेट/जे आर एफ के छात्रों ने कुलपति कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वाले में सुनील कुमार सिंह, आदर्श बिहारी बुध प्रिय, लोकेश राज, रौशन कुमार यादव, मोहम्मद सरफराज अहमद, राहुल कुमार पासवान, सुनील कुमार शामिल थे।