दरभंगा: दरभंगा में नियोजन पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय केंद्र पर छात्र-छात्राओं को स्टडी किट वितरित किए
श्रम संसाधन विभाग,बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द, दरभंगा कार्यालय द्वारा जिला के छात्र-छात्राओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया। नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत एक स्टडी किट दिया गया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे दी गई।