दरभंगा: छपकी परड़ी में रोड एवं नाले की समस्याओं को लेकर हटाया गया अतिक्रमण, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद
दरभंगा के छपकी परड़ी में लोगों को हो रही रोड एवं नालाकी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे अतिक्रमण हटाया गया। इस अतिक्रमण हटाने के दौरान कई लोगों के मकान टूट गए। मौके पर सदर अंचल अधिकारी सहित थे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कहा कि रोड व नाले की काफी दिनो से समस्याएं थी जल जमाव हो जाता था। जिससे परेशानी हो रही थी।