डलमऊ: चौकी के चंद कदम दूर हुई चोरी, 60 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवरात हुए पार
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जहानामऊ गांव में चोरों ने पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोर 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। चौकी के नजदीक हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए ज