ताखा: ताखा के समथर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 11 मरीज पहुंचे
Takha, Etawah | Aug 23, 2026 ताखा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समथर में रविवार दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में 11 मरीज पहुंचे। डॉ. आरपी कुशवाहा ने परीक्षण कर मरीजों को निःशुल्क दवाएं दीं। अधिकांश मरीज बुखार, जुकाम और खांसी के आए। एमओआईसी डॉ. हर्षवर्धन ने आशा कार्यकर्ताओं को 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक किया।