मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले से एक बेहद गर्व करने वाली खबर सामने आई है। पांढुर्ना की रहने वाली हर्षिता अग्रवाल जिले की पहली महिला कमर्शियल पायलट बन गई हैं। बचपन में आसमान में उड़ते हवाई जहाजों को देखकर जो सपना हर्षिता ने बुना था, उसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प के बल पर हकीकत में बदल दिया है। बड़ी बात ये है परिवार ने कभी भी उनके सपनों को छोटा नहीं आंका और हर मोड़ पर उनका हौसला बढ़ाया।
#MadhyaPradesh #Pandhurna #HarshitaAgarwal
Korba, Korba | Jul 13, 2026