सांगानेर: पत्रकार कॉलोनी में लग्जरी गाड़ी में आए चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी होने का मामला सामने आया है। वही जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए चोर लग्जरी गाड़ी में सवार होकर पहुंचे और महज चंद मिनटों में घर के बाहर खड़ी कार लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।