अशोकनगर जिले के बमुरिया गांव में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया। कुएं में मछली पकड़ रहे युवक को अचानक सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार बमुरिया निवासी 35 वर्षीय प्रकाश आदिवासी शाम करीब 6 बजे गांव के पास कुएं में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया।