चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने दबिश देकर खेत से 480 हरे गांजे के पौधे व 860 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया। मामले में एक आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध गांजे की सूचना मिल रही थी।