तरबगंज: परसापुर मोड़ पर अचेताअवस्था में पड़ी मिली 16 वर्षीय किशोरी
शनिवार को दिन करीब 11 बजे परसापुर मोड़़ पर एक 16 वर्षीय किशोरी अचेतावस्था में पड़ी मिली।स्थानीय लोगों ने किशोरी को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया की किशोरी को उसके परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया गया है।