तरबगंज: लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को उमरी बेगमगंज पुलिस ने सिसई मोड़ चौराहे से किया गिरफ्तार
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि परसपुर थाना क्षेत्र के टेडही माझा निवासी संजय कुमार पासी पुत्र रामसूरत उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया था। वहीं, शुक्रवार को सिसई मोड़ चौराहे से वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।