तरबगंज: काशीपुर में बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों का जेवरात समेत अन्य सामान किया चोरी
काशीपुर के मजरा लमती में रविवार कि बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों का जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सोनू सिंह ने बताया कि, अज्ञात चोर घर में घुस आए और खटपट की आवाज उनकी पत्नी ने सुनी,तो जानकारी सोनू को दी। पीड़ित ने चोरों को पकड़ना चाहा तो चोरों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई है।