तरबगंज: गोकुला के शाखीपुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला एक युवक का शव, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
शनिवार सुबह 9 नौ बजे गोकुला के शाखीपुर मार्ग पर खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर तरबगंज सीओ सौरभ, थानाध्यक्ष व फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस टीम ने मृत युवक की पहचान साकीपुर डीहा निवासी भूपेंद्र सिंह 35 पुत्र पवन सिंह के रुप की है। युवक के गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।