तरबगंज: दुल्लापुर में 110 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुल्लापूर गांव के मल्लाहन पुरवा में शनिवार को दबिश देने पहुंची पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ते हुए उसके पास से 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने अवैध शराब की 2 भट्टियों को तोड़ी और 6600 लीटर लहन को भी नष्ट किया है। भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों को वाहन पर लाद कर पुलिस थाने ले आई।