चूरू: ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत सदर पुलिस ने पुलिस लाइन के पास नाकाबंदी की, वाहनों की ली तलाशी
Churu, Churu | Apr 7, 2025 चूरू जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत सदर थाना पुलिस ने जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन के पास सोमवार शाम को नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई। सदर थाने की हैड कांस्टेबल धापी देवी ने शाम 8 बजे करीब बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है।