सुपौल: प्रेम विवाह के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए बुलेट मांगने का आरोप, पति हिरासत में
सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खूंटी वार्ड नंबर 2 में छह माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली 18 वर्षीय प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता रामचंद्र मंडल ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब छह महीने