नीम का थाना: नीमकाथाना में युवक कांग्रेस जिला प्रभारी रोहित इंदौर का हुआ स्वागत 14 मार्च को नीमकाथाना मे युवा सम्मेलन होगा आयोजित
युवा कांग्रेस जिला नीमकाथाना के प्रभारी रोहित इन्दौरा के नीमकाथाना आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इंदौरा ने बताया की 14 मार्च को युवा कांग्रेस का सम्मेलन होने जा रहा है जिसके बारे मे कार्यकारीणी के सदस्यों को जानकारी देते हुए अलग-अलग जिम्मेदारी दी। प्रभारी ने कहा कि नीमकाथाना जिले में युवा कांग्रेस का प्रथम जिलास्तरीय सम्मेलन होने जा रहा है।