मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में ग्रामीण के साथ मारपीट का आरोप, लाइसेंसी राइफल से धमकाने का मामला, पुलिस से कार्रवाई की मांग
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नया भानपुरा में खेत पर जा रहे ग्रामीण को रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित कमलापत कुशवाहा ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और लाइसेंसी राइफल से धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।