होली पर्व पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने विकास भवन परिसर में उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस रिफिल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। लोक भवन लखनऊ से हुए सजीव प्रसारण में बताया गया कि प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराया गया। विधायक ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव सभी तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही