खंडवा नगर: त्योहार से पहले खंडवा पुलिस का बड़ा एक्शन: ढाबों-अहातों पर सघन चेकिंग, 30 लोगों पर हुई कार्रवाई
खंडवा में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों, ढाबों और अहातों पर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल कुल तीस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।