ओबरा: रासपहरी गांव में धान कुटाई मशीन में साड़ी फसने से महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी
Obra, Sonbhadra | Mar 15, 2026 म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी के हरिजन बस्ती में रविवार को लगभग 3 बजे अपने घर के सामने धान कुटाई कर रही मशीन से निकल रहे चावल को देख रही महिला की साड़ी कुटाई मशीन मे फंस जाने से बुरी तरह जख्मी हो कर मौत हो गई, ।परिजनों ने थाने को सूचित किया।थानाध्यक्ष राम दरस राम ने मौके पर पहुंच शव को सील करवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।