कानपुर: बजरिया पुलिस ने छेड़खानी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बजरिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छेड़खानी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह और उपनिरीक्षक कमलेश पटेल के नेतृत्व में छेड़खानी के वांछित अभियुक्त मजहर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हो गया था।