कानपुर: चकेरी थाने में पहुंचकर थोक फल-सब्जी विक्रेताओं ने रामादेवी फ्लाईओवर पर अतिक्रमण करने व्यापारियों की शिकायत की
चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी फ्लाई ओवर के नीचे और आसपास लगने वाली सब्ज़ी और फल मंडी को नगर निगम, कानपुर कमिश्नरेट पुलिस और कानपुर यातायात विभाग ने मिलकर रूमा में स्थानांतरित करवाकर जनता को यातायात में राहत दिलवाई थी लेकिन अभी भी 20 प्रतिशत थोक सब्ज़ी व फल विक्रेता खुलेआम रामादेवी फ्लाईओवर के नीचे से व्यापार चला रहे हैं।