कानपुर: रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड का पुलिस उपायुक्त पूर्वी एसके सिंह ने सलामी लेकर निरीक्षण किया तथा परेड के टर्न आउट, कर्मचारियों के ड्रिल अभ्यास का निरीक्षण करते हुए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। उपायुक्त ने परिवहन शाखा, पुलिस लाइन स्थित मेस, आरक्षी बैरक, क़्वार्टर गार्ड का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।