जगदलपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाकर पैकेज्ड पानी, बर्फ, कोल्ड ड्रिंक और जूस की गुणवत्ता की जांच शुरू की
भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की टीम ने जिलेभर में अभियान चलाकर पैकेज्ड पानी, बर्फ, कोल्ड ड्रिंक और जूस की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है।