बालूमाथ: *सरधावार जंगल में चलती हाईवा में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान*
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के हेरहंज थाना अंतर्गत नवादा–मुरुप मार्ग स्थित सरधावार जंगल में गुरुवार की अहले सुबह एक 16 चक्का हाईवा में अचानक आग लग गई। हादसे में चालक और खलासी ने समय रहते वाहन से कूद कर जान बचाई, जबकि हाईवा का इंजन, टायर और चेसिस जलकर खाक हो गया। वाहन संख्या JH19E-9745 नंबर की हाईवा बालूमाथ स्थित कुशमाही रेलवे कोयला साइडिंग से लौट रही थी l