मेरठ: गंगानगर में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गिरकर हुआ घायल
Meerut, Meerut | Nov 6, 2026 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले बदमाश की गुरुवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मिट्टी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भागते समय गिरने से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान नितिन के रूप में हुई है पुलिस उससे पूछताछ कर रही