पट्टी: परसनी गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पट्टी क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक घर में फराटा पंखा लगा रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी हरिश्चंद्र 30 वर्ष अपने घर में फराटा पंखा लगा रहे थे। पंखे को बिजली के बोर्ड से जोड़ते समय अचानक उसमें