गांगड़तलाई: भूआदरा पर्यटन स्थल पर स्काउट बंधुओं ने किया प्रकृति भ्रमण, लिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ बागीदौरा के तत्वावधान में भूआदरा पर्यटन स्थल पर लगभग 40 स्काउट अध्यापकों ने शैक्षणिक एवं प्राकृतिक भ्रमण किया। स्काउट बंधुओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ हाइक का आनंद लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।