ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ठेका गांव में 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ठेका गांव में 13 वर्षीय बालिका ने घर के पास स्थित एक पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की है। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मामले में मंगलवार दोपहर 1 बजे मर्ग कायम किया है। पुलिस के अनुसार रेशमी पाल की फांसी लगाने से मौत हुई है।