जहानाबाद: शादी के चार महीने बाद ही नवविवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का दर्ज कराया केस
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने शादी के महज चार महीने बाद पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार अत्याचार किया गया। नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।